फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा की पाठशाला में छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

Fri, 08 Mar 2019 01:59 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी में हैं। फिर वो चाहे खेल, राजनीति, शिक्षा, चिकित्सा हो या संगीत या फिर कुछ और। महिलाएं हर जगह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ आत्मरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से ही वोडाफोन सखी और अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स की ओर से शुक्रवार को राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय में सुरक्षा पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के साथ ही इससे जुड़ी बारीकियां बताई जाएंगी।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होने वाले आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अपराजिता सुरक्षा पाठशाला के तहत यूपी के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, भदोही, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, रायबरेली सहित 15 शहरों में वोडाफोन सखी की ओर से सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए महिलाओं से जुड़ने की पहल की जा रही है।

वोडाफोन सखी महिलाओं के लिए उपयोगी सेवा है, इससे जुड़कर महिलाएं सखी से जुड़ी सभी सेवाओं का लाभ उठा सकती हैं। शुक्रवार को वसंत महिला महाविद्यालय में दोपहर 12 बजे से होने वाले कार्यक्रम में छात्राओं को इस बाबत प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें