फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज अभियंताओं ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम के अधिशासी अभियंता लोकेश जैन और सहायक अभियंता अमरेंद्र गौतम के साथ मेयर पति की नोकझोंक का मामला मंगलवार को और गरमा गया। नाराज अभियंताओं ने कार्य बहिष्कार कर दिया, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो गए। अभियंताओं ने कहा कि कुछ भी हो जाए हम लोग मेयर पति की बात नहीं सुनेंगे। उधर, मेयर ने इन अभियंताओं पर ही भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। हालांकि अधिकारियों की पहल पर दोपहर बाद अभियंता काम पर लौट गए।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को मेयर के कैंप कार्यालय में स्मार्ट सिटी को लेकर एक बैठक हुई। बैठक के दौरान ही अभियंताओं और मेयर पति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद सभी अभियंता मंगलवार को लामबंद होकर विरोध में उतर गए और कार्य बहिष्कार कर दिए। इस दौरान अभियंताओं ने नगर निगम में मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय के कक्ष में बैठक की। अभियंताओं ने कहा कि अब इस समस्या का स्थाई समाधान होना चाहिए। निर्णय लिया कि मेयर पति के कहने पर कोई काम नहीं करेंगे। नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि मेयर के पति नियम विरुद्ध बैठकों में मौजूद रहते हैं और अपमान जनक बातें बोलते रहते हैं। कार्य बहिष्कार के दौरान इंजीनियर दिलीप शुक्ला, आशीष शुक्ला, अमरेंद्र गौतम, पीएन पाल, एसके सिंह, वीके श्रीवास्तव, कंचन श्रीवास्तव, श्रवण सिंह, दद्दू सिंह, दिनेश, कर्मचारी संघ अध्यक्ष पवन सिंह आदि रहे।
इससे पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
नगर निगम के अधिकारियों और मेयर पति के साथ नोकझोंक की कोई यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले मेयर पति पर कोतवाली के जोनल अधिकारी अरविंद यादव से बदसलूकी का आरोप लगा था। उसके बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके दूबे ने भी अपशब्दों के बोलने का आरोप लगाया। इस दौरान भी नगर निगम में हंगामा हुआ था।
विज्ञापन

महापौर मृदुला जायसवाल ने कहा कि अभियंताओं का आरोप पूरी तरह से निराधार है। स्मार्ट सिटी की मीटिंग के दौरान कार्यों की जानकारी मांगी गई तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया और बैठक को छोड़कर चले गए। आरोप लगाने वाले खुद जांच के दायरे में हैं और जल्द ही उनके कार्यों की जांच कराई जाएगी। नगर विकास मंत्री से भी इस मामले में बात हुई है और जल्द ही कई खुलासे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें