फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन बीते, नहीं खुले विभागों के ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को नौवें दिन भी जारी रही। इस वजह से केंद्रीय कार्यालय समेत अन्य विभागों में ताले नहीं खुले। नोटिस मिलने के बाद कर्मचारी इससे नुकसान नहीं होने का लिखित आदेश मांग रहे हैं, वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस पर अब तक फैसला नहीं लिया है। इधर, छात्रों ने विश्वविद्यालय में कामकाज प्रभावित होने के विरोध में केंद्रीय कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन

परीक्षा विभाग में तैनात कर्मचारी मनोज शंकर शर्मा को वित्त अधिकारी से दुर्व्यवहार के आरोप में नोटिस जारी किया गया था। विश्वविद्यालय प्रशासन से बातचीत के बाद नोटिस वापस नहीं हुआ तो कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। तब से हर दिन विभागों में तालाबंद कर कर्मचारी बाहर धरना दे रहे हैं। शनिवार को भी दूर दराज से प्रवेश, परीक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर आए लोगों को वापस लौटना पड़ा। शनिवार को कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई आमसभा में नोटिस से आर्थिक नुकसान न होने का लिखित आदेश लिए जाने का फैसला हुआ। उधर, धरने पर बैठे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और जल्द विश्वविद्यालय खुलवाने की मांग की।
छात्रसंघ उपाध्यक्ष, पुस्तकालय मंत्री को नोटिस
विश्वविद्यालय चीफ प्रॉक्टर प्रो. आशुतोष मिश्र ने चार जनवरी को तोड़फोड़, सुरक्षा कर्मियों संग हाथापाई के मामले में छात्रसंघ उपाध्यक्ष शशीकांत पांडेय, पुस्तकालय मंत्री राधारमण पांडेय को शनिवार को नोटिस जारी किया है। इसमें चीफ प्रॉक्टर ने एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है और ऐसा न करने पर प्रवेश निरस्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें