फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी से भी तेज होगी टी-18

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाराणसी-नई दिल्ली के बीच चलाई जाने वाली टी-18 की रफ्तार राजधानी एक्सप्रेस से भी ज्यादा होगी। ट्रैक की क्षमता और संभावित टाइम टेबल देखा जाए तो टी-18 वाराणसी से नई दिल्ली के बीच 100 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। हालांकि, ट्रेन के संचालन को लेकर केवल चर्चा ही है, अभी तक आधिकारिक टाइम टेबल जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

देश में तैयार 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम ट्रेन टी-18 को वाराणसी से चलाने की तैयारी है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो सुबह छह बजे नई दिल्ली से यह ट्रेन चलेगी और दोपहर बाद दो बजे वाराणसी पहुंचेगी। आधे घंटे बाद 2:30 बजे यह वाराणसी से रवाना होगी और रात साढ़े आठ बजे तक नई दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। रेल भवन के गलियारों में इसे 25 दिसंबर को चलाए जाने की चर्चा है।
हालांकि यह संभव नहीं दिख रहा है। अभी तक मंडल मुख्यालय को ट्रेन संचालन से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। न ही ट्रेन संचालन को लेकर कोई निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं इसे वाया इलाहाबाद या वाया लखनऊ चलाया जाएगा, यह भी तय नहीं है। दूसरी तरफ मंडुवाडीह में यार्ड रिमॉडलिंग के चलते कई ट्रेनें कैंट रेलवे स्टेशन से चलाई जानी है। ऐसे में टी-18 का संचालन 25 या 29 दिसंबर को कर पाना और भी मुश्किल होगा।
विज्ञापन

आठ घंटे का होगा सफर
वाराणसी से वाया इलाहाबाद नई दिल्ली की दूरी 755 किलोमीटर है, जबकि वाया लखनऊ यह दूरी 792 किलोमीटर है। सूत्रों के अनुसार, ट्रेन इस दूरी को मात्र आठ घंटे में ही तय कर लेगी।
ये हैं मुश्किलें
- 130 या उससे तेज गति के लिए ट्रैक तैयार नहीं है। रेलवे क्रासिंग भी बड़ी बाधा है।
- इंसान और पशुओं की आसान पहुंच वाले रेल ट्रैक पर हाई स्पीड ट्रेन चलाने से हादसे की आशंका बनी रहेगी।
- ट्रेन संचालन के दौरान अन्य ट्रेनों के संचालन, प्रबंधन और पासिंग आदि में दिक्कत आ सकती है।
कोट्स-
ट्रेन के संचालन को लेकर अभी तक हमारे पास कोई जानकारी नहीं आई है। मुख्यालय का निर्देश मिलने पर आवश्यक तैयारी की जाएगी। -रवि प्रकाश चतुर्वेदी, एडीआरएम वाराणसी उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें