वाराणसी। भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली में शनिवार को ‘हाथ’ आ गया।
दरअसल, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रैली को रवाना करने के बाद गोरखपुर चले गए थे। इसके बाद रैली विभिन्न रास्तों से होते हुए पूर्व घोषित समापन स्थल जिला मुख्यालय पहुंची। यहां पहुंच कर उत्साही भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम नारेबाजी करने लगा। कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लहरा रहे थे। जोश में उनको अपने आसपास का भी ध्यान नहीं था।
इसी बीच कांग्रेस का एक कार्यकर्ता गुलाब भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच गया और और कांग्रेस का झंडा लहराते हुए राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसकी परवाह नहीं कि लेकिन पुलिस वालों की नजर उस पर पड़ गई। अप्रिय घटना होने से पहले पुलिसवालों ने गोविंद को वहां से हटा दिया।