फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने तीन घंटे परखी विकास कार्यों की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की प्रगति की हकीकत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देखी। रात 11:00 बजे से 1:45 बजे तक मुख्यमंत्री ने संदहा से रामनगर तक विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए तकरीबन 50 किमी की दूरी तय की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुणवत्ता के समय निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने की हिदायत कार्यदायी एजेंसियों और अधिकारियों को दी। बाबतपुर फोरलेन, रिंग रोड और रामनगर के मल्टी मॉडल टर्मिनल का निरीक्षण किया। इसके अलावा रवींद्रपुरी में सड़क, मैदागिन में शाही नाला और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विश्वनाथ कॉरिडोर का भी निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

रात 11:00 बजे सर्किट हाउस से निकले मुख्यमंत्री शिवपुर, हरहुआ, संदहा से पुन: सर्किट हाउस के रास्ते चौकाघाट, लहुराबीर, मैदागिन, बांसफाटक, गोदौलिया, सोनारपुरा, रवींद्रपुरी, लंका, विश्व सुंदरी पुल से रामनगर पहुंचे। पुन: इसी रूट से वापस सर्किट हाउस पहुंचे।
इससे पहले रात 11:20 बाबतपुर मार्ग के फोरलेन फ्लाईओवर से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरा। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह लाइटिंग के साथ-साथ काम को दिया जा रहे फिनिशिंग टच को देखा। फ्लाईओवर के ऊपर वह कई जगह पर धूल के गुबार से होकर गुजरे। रात 11:40 बजे रिंग रोड का निरीक्षण हरहुआ से संदहा तक किया। 16 किलोमीटर मार्ग पर कुछ जगहों की लाइटें बंद देखकर उन्होंने पूछा तो पता चला कनेक्शन का काम चल रहा है।
विज्ञापन

रात 12:40 रामनगर मल्टी मॉडल टर्मिनल पहुंचे। वहां बाहर से आए क्रेन से चल रहे काम को देखा। रेल, सड़क और जल मार्ग से होने वाली कनेक्टिविटी को देखा। अधिकारियों ने प्रजेेंटेशन के माध्यम से वहां चल रहे कार्य दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें