फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एससी-एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद के समर्थन में गुरुवार को अधिवक्ता भी न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। अधिवक्ताओं ने यह निर्णय सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में अधिवक्ता विनोद सिंह के प्रस्ताव पर लिया है। सेंट्रल बार एसोसिएशन के सभागार में हुई बैठक में सर्व सम्मति से एससी-एसटी एक्ट का विरोध करते हुए विभिन्न संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद का समर्थन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देंगे। बैठक में बनारस बार केे महामंत्री रजनीश मिश्र, मुरलीधर सिंह, ओमशंकर श्रीवास्तव, रंजन मिश्र, विजय शंकर श्रीवास्तव, अनुपम वर्मा, विवेक शंकर तिवारी आदि अधिवक्ता शामिल थे। बैठक की अध्यक्षता सेंट्रल बार के अध्यक्ष प्रभुनाथ पांडेय और संचालन महामंत्री संजय सिंह दाढ़ी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें