फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग की छापेमारी पर भड़के उपभोक्ता, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुरानी कलेक्ट्रेट के पीछे वार्ड नौ मोहल्ले में बुधवार को दोपहर दो बजे माहौल उस समय गर्म हो गया, जब बिजली विभाग की टीम बिना पूछताछ के एक राजस्व कर्मी के घर में घुस गई। इसको लेकर उपभोक्ताओं ने विरोध जताकर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में समझाने-बुझाने पर माहौल शांत हुआ।
विज्ञापन

बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को दोपहर दो बजे एसडीओ सुनील कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम पुरानी कलेक्ट्रेट के पीछे मोहल्लों में जांच-पड़ताल करने पहुंची। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना अनुमति के विभागीय टीम लोगों के घरों में घुसकर तार आदि को काटने लगी। इसं दौरान कई उपकरण भी टूट गए। बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर आसपास के उपभोक्ता नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। एक वृद्ध महिला ने ेआरोप लगाया कि तीन माह पूर्व उसने कनेक्शन लिया, लेकिन सुविधा शुल्क न देने पर मीटर नहीं लग रहा है। कुछ लोगों के समझाने पर विवाद शांत हुआ। वहीं दूसरी ओर एसडीओ सुनील कुमार ने कहा कि मोहल्ले में व्यापक स्तर पर बिजली चोरी हो रही थी। इसकी जांच के लिए टीम गई थी। कई लोगों से बिजली चोरी करने पर 32 हजार जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें