फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमना में युवक का शव मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के रमना गांव के बाहर मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक ने सिर्फ लुंगी पहन रखी दोनों पैरों के घुटने और दाहिने हाथ के अलावा शरीर के कुछ अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर लंका संजीव कुमार मिश्रा की मौजूदगी में सीरगोबर्धनपुर के रहने वाले बाबूलाल यादव ने शव की पहचान अपने भाई छोटे यादव (42) के रूप में की। बाबूलाल ने गला कसकर हत्या का आरोप लगाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सीरगोवर्धनपुर का छोटे यादव चार भाइयों में सबसे छोटा था। शराब का लती था। दो महीने से घर के बाहर ही ‘मैंगो जूस कॉर्नर’ खोल रखा था। सोमवार की सुबह आठ बजे घर से बिना बताए निकला और देर शाम तक नहीं लौटा। छोटे की पत्नी सीमा का आरोप है कि दोपहर में गांव के ही कुछ लोगों के साथ वह दिखा था। उन्होंने ही गला कसकर उसकी हत्या की। छोटे यादव केतीन बच्चों में बेटी डिंपल (9), बेटा राधेश्याम (7) और सीताराम (4) है। लंका इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें