भदोही। भदोही-जौनपुर सीमा स्थित धौरहरा पुल पर सोमवार को ट्रक फंस जाने से घंटों वाहनों का आवागमन बाधित रहा। कड़ी धूप में भारी वाहनों के साथ हल्के वाहनों के फंसे रहने से अंदर बैठी सवारियां गर्मी से तड़प उठीं। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दो घंटे बाद लोगों को जाम से निजात मिल सकी।
जौनपुर से सटे सीमा पर धौरहरा पुलिस चौकी के पास बनी पुल संकरी है। पूर्वाह्न 10 बजे एक ट्रक उसमें फंस गया। इससे कुछ ही घंटो में जब भारी संख्या में वाहनों की लाइन लग गई तो पुलिस सक्रिय हुई। लेकिन तब तक देरी हो चुकी थी। दोपहर 12 बजे तक सड़क के दोनो ओर भारी संख्या में वाहनों की कतार लग गई थी, जिसके बाद पुलिस ने जाम समाप्त कराया।