फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ अवैध स्कूलों पर जड़े ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। क्षेत्र में अवैध स्कूलों के खिलाफ सोमवार को शिक्षा विभाग ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश श्रीवास्तव ने 30 से अधिक स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिना मान्यता के चल रहे आठ स्कूलों पर ताला लगवा दिया और 25 को नोटिस जारी कर तत्काल बंद करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में स्कूल फिर खोले गए तो प्रबंधक पर एक लाख जुर्माना संग मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर अवैध स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग अभियान चला रहा है। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी ने सुरियावां नगर और आसपास के इलाकों में कई स्कूलों की पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, मॉडर्न सन शाइन स्कूल, जन सेवा स्कूल, सरस्वती स्कूल, जेडी पब्लिक स्कूल, ज्ञान गंगा स्कूल और बीएमपी स्कूल को बंद करा दिया। बताया कि ये विद्यालय बिना मान्यता के संचालित हो रहे थे। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों का प्रवेश मान्यता प्राप्त या सरकारी स्कूलों में कराएं। इस दौरान 25 स्कूलों के प्रबंधकों को नोटिस जारी का तीन दिन के अंदर विद्यालय बंद करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावदी दी कि विद्यालय बंद न किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम में एनपीआरसी राजेंद्र प्रसाद, विनय शंकर, सुनील कुमार, विनोद कुमार, देवेंद्र, सीता बेन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें