फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी और उमस ने किया व्याकुल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। रात की आंधी और हल्की बारिश के बाद सोमवार को भगवान भास्कर की तल्खी में थोड़ी कमी तो आई, लेकिन उमस ने जीना मुहाल कर दिया। चिपचिपी गर्मी और उमस से लोग पूरे दिन पसीना पोछते रहे। इस बीच बिजली की कटौती ने मुश्किलें बढ़ाईं। बदली की धूप कांटे सी चुभ रही थी। जरूरी कार्य के लिए घरों से निकले लोग बेहाल रहे। महिलाओं और युवतियों को गर्मी और प्रचंड धूप में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। सिर से लेकर पांव तक कपड़े में लिपटकर लोग घरों से बाहर निकले। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर में लू के थपेड़ों ने झुलसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें