फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर से गंगा में शुरू होगा जलपरिवहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्तूबर से गंगा में वाराणसी से हल्दिया के बीच जलपोतों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अक्तूबर में जलपरिवहन का ट्रॉयल करने का लक्ष्य रखा है। आधिकारियों की मानें तो नवंबर से गंगा के रास्ते माल ढुलाई प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन

रामनगर के राल्हूपुर में बनाए जा रहे मल्टी मॉडल टर्मिनल का कार्य 55 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। नवंबर 2018 तक इसको पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो यह काम अक्तूबर में ही पूरा कर लिया जाएगा। उधर, आईडब्ल्यूएआई काम पूरा होते ही ट्रायल रन कराने की योजना बना रहा है। इस दौरान हल्दिया से गंगा के रास्ते सामान वाराणसी आएगा और फिर यहां से माल हल्दिया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की मार्केटिंग विंग ने मल्टीनेशनल कंपनियों से कंसाइनमेंट के लिए बातचीत भी शुरू कर दी है।
‘नवंबर तक टर्मिनल को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हमारा पूरा प्रयास है कि नवंबर से ही गंगा में माल ढुलाई शुरू हो जाएगी’ प्रवीर पांडेय, योजना निदेशक, वाटरवेज-1
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें