फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में भी टेली मेडिसिन0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अस्पतालों में भर्ती मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से लक्सा स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में शनिवार को टेली मेडिसिन सेंटर की शुरूआत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने इसका उद्घाटन किया। बनारस के साथ ही सोनभद्र, आजमगढ़, मिर्जापुर में छह यूनिट स्थापित कराई जाएगी, जिससे कि मरीजों को एक जगह बैठे ही बेहतर परामर्श मिल सके।
विज्ञापन

इस मौके पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसको लेकर ही पिछले दिनों मंडलीय अस्पताल, बीएचयू, मिर्जापुर में टेली मेडिसिन सेंटर की शुरूआत कराने के बाद धीरे-धीरे सेवाओं में विस्तार हो रहा है। मरीजों की सेवा की दिशा में सेवाश्रम की यह पहल सराहनीय है। मिशन के सचिव स्वामी वरिष्ठानंद से इस दौरान राज्यमंत्री ने सेंटर संचालन के बारे में बातचीत कर जानकारी ली। सचिव ने बताया कि सेवाश्रम की ओर से तीन मोबाइल वैन यूनिट भी शुरू की जाएगी, जिसमें ओपीडी के साथ ही जांच, दवा की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें