फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम विवाद को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बसपा और निर्दल मोर्चे का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल प्रभारी जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पार्षदों पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने सहित पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा और कार्रवाई करने की मांग की। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ सुनील वर्मा से बताया कि कार्यकारिणी चुनाव में हार के डर से मेयर मृदुला जायसवाल ने सदन को स्थगित कराया था। जिसका विरोध किया गया। जिसका भाजपा नेताओं ने महापौर के साथ दुर्व्यवहार की झूठी घटना दिखाकर कुछ पार्षदों को नामजद किया और कहा कि गिरफ्तार पार्षदों को जेल में रखकर चुनाव कराया जाए।
उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे आरोप पर पुलिस कार्रवाई कर रही है, लेकिन सदन में भाजपा के पूर्व पार्षद ने वहां मौजूद पार्षद पर पिस्तौल तानने के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। पार्षद राजेश पासी और बबलू शाह की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। संयुक्त विपक्ष के प्रतिनिधिमंडल ने मांग की पार्षदों पर दर्ज फर्जी मुकदमे और गिरफ्तारी की कार्यवाई निरस्त की जाए।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी देते हुए कहा कि मांगपत्र पर कार्यवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह धरना के साथ आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशन यादव, पूर्व विधायक अजय राय, जिलाध्यक्ष सपा डॉ. पीयूष यादव, जिलाध्यक्ष कांग्रेस प्रजानाथ शर्मा, जिलाध्यक्ष बसपा लक्ष्मण राम, महानगर अध्यक्ष सपा राजकुमार जायसवाल, महानगर अध्यक्ष बसपा हर्ष राजभर, पूर्व मंत्री मनोज राय, धूपचंडी, रीबू श्रीवास्तव, डॉ उमाशंकर सिंह यादव, डॉ रमेश राजभर, जितेंद्र यादव, अखिलेश मिश्र, आत्माराम यादव, गणेश यादव, शमीम अंसारी, इस्तकबाल कुरेशी, प्रदीप जायसवाल, राजू यादव, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल, डॉ ओपी सिंह, सीताराम केसरी, प्रदीप मौर्य, संजय मिश्रा, अनिल सोनी, वरुण सिंह, पूजा यादव, जौहर प्रिंस, हीरू यादव, रामकुमार यादव, जवाहर यादव, गोपाल पांडेय, जय प्रकाश पटेल, अखिलेश यादव, हरीश नारायण सिंह बग्गड़, अवनीश सिंह मुन्ना, संतोष यादव बबलू, देवेंद्र प्रताप यादव, मनोज यादव गोलू, बंकू यादव, गुड्डू सिंह विनोद शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें