फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की राह पर आगे बढ़ने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्थापना के 96 साल पूरा करने वाले महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में जल्द ही बदली नजर आएगी। सोमवार को स्थापना दिवस के मौके पर कुलपति डॉ. पी नाग ने कई नई योजनाओं को संचालित करने का संकल्प लिया। इस दौरान परिसर में कई प्रमुख स्थानों का मुआयना किया। इससे पहले सुबह आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास में विधि-विधान से वाग्देवी की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

कुलपति, और विद्यालय के प्राध्यापकों ने पूजन अर्र्चन कर विश्वविद्यालय के सर्वांगीण विकास की मां सरस्वती से कामना की। इस दौरान कुलपति ने मानविकी संकाय, निर्माणधीन प्रवेश द्वार और नए कांफ्रेंस हाल, फीस काउंटर और पेयजल की व्यवस्था के साथ ही ग्रीन कैंपस-क्लीन कैंपस का संकल्पना ली गई। इस दौरान मुख्य द्वार के पास दीवार पर बने बापू और राष्ट्ररत्न शिवप्रसाद गुप्त की प्रतिमा को भी देखा। इस बारे में कुलपति ने बताया कि स्थापना दिवस पर लिए गए सभी संकल्पों को हर हाल में 26 जनवरी तक कई कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। बताया कि विश्वविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल बनाने के साथ ही कई नई योजनाएं भी बनाई गई है। वहीं जेके महिला छात्रावास में भी छात्राओं ने पूजा अर्चना की। भजन कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। दूसरी ओर नरेंद्र देव छात्रावास, लाल बहादुर छात्रावास में छात्रों ने मां वाग्देवी की पूजा की और प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें