फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ मंडी के निर्माण की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आजमगढ़ की मंडी में हुए निर्माण कार्यों की जांच कराई जाएगी। खराब गुणवत्ता की शिकायत पर मंडी निदेशक धीरज कुमार ने गुरुवार को जांच का निर्देश देते हुए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। यह टीम चार दिन में अपनी रिपोर्ट मंडी निदेशक को सौंपेगी।
विज्ञापन

सपा के शासनकाल में जनेश्वर मिश्र योजना के तहत आजमगढ़ मंडी में सड़क और भवन संबंधी निर्माण कार्य कराए गए थे। पिछले दिनों उप निदेशक (प्रशासन) डॉ. हिमांशु त्रिपाठी के निरीक्षण में निर्माण कार्यों में भारी गड़बड़ी सामने आई थी। इसके बाद उप निदेशक ने इसकी शिकायत मंडी निदेशक से की। इसको गंभीरता से लेते हुए निदेशक मंडी ने जांच का निर्देश देते हुए मुख्य इंजीनियर के नेतृत्व में टीम गठित कर दी है। यह टीम निर्माण कार्यों की की गुणवत्ता की जांच करेगी। मंडी निदेशक ने बताया कि किसानों, व्यापारियों की सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों में अगर गड़बड़ी और अनियमितता मिलती है तो जवाबदेही तय कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें