फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 दिसंबर को 9067 अभ्यर्थी देंगे नेट

विज्ञापन
विज्ञापन
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) 17 दिसंबर को आयोजित कराई जाएगी। पांच विषयों की इस परीक्षा के लिए बीएचयू में छह केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसमें कुल 9067 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

अनुसंधान परिषद ने इस परीक्षा के लिए सांख्यिकी विभाग के डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह को समन्वयक बनाया गया है। पहली पाली में जीव विज्ञान और भौतिक विज्ञान की परीक्षा कराई जाएगी, जिसमें 5118 अभ्यर्थी भाग लेंगे। वहीं, दूसरी पाली में 3949 अभ्यर्थी गणितीय विज्ञान, पृथ्वी वातावरणीय महासागर, गृह विज्ञान और रसायन विज्ञान की परीक्षा देंगे। समन्वयक ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले केंद्र में पहुंच जाना होगा। जिन अभ्यर्थियों को ई-प्रवेश पत्र जारी हुआ है, उन्हें तीन फोटो, परिचय पत्र, प्रवेश आवेदन पत्र और फीस रसीद साथ लाना होगा। अभ्यर्थियों को उत्तर पत्रक भरने के लिए काले रंग की बाल पेन का ही प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें