फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश स्थापना, पूजन के साथ समारोह का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती समारोह का आगाज सोमवार को कलश स्थापना, गणेश-अंबिका पूजन के साथ हुआ। मालवीय भवन में कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी ने देवादि पूजन और श्रीमत्भागवत्पारायण का शुभारंभ किया। मालवीय जयंती के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय परिसर में 25 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

श्रीमदभागवत कथा का पारायण संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय वेद विभाग के आचार्य सुरेंद्र पांडेय द्वारा हर दिन सुबह 8 से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा। इसके अलावा नौ दिसंबर तक शाम 5 से 7 बजे तक मालवीय भवन सभागार में संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति आचार्य नरेंद्र पांडेय श्रीमदभागवत कथा का पाठ करेंगे। सोमवार को समारोह के दौरान उपासना कक्ष में कुलसचिव ने बीएचयू की ओर से प्रकाशित विक्रम संवत 2075 के पंचांग का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में डॉ. चंद्रमा पांडेय, डॉ. सुनील कुमार कात्यायन, डॉ. उपेंद्र त्रिपाठी, डॉ. शीतला प्रसाद पांडेय, डॉ. सुभाष पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें