फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएगा जनता का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला शुक्रवार को होगा। जनता का फैसला आने के साथ ही शहर की सरकार चुन ली जाएगी। पहड़िया मंडी में नगर निगम और रामनगर नगर पालिका परिषद की मतगणना होगी जबकि नगर पंचायत गंगापुर की वोटों की गिनती राजातालाब तहसील में होगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह आठ बजे से गिनती शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

मतगणना अधिकारियों के मुताबिक साढ़े आठ बजे से मतगणना के आरंभिक रुझान आने शुरू हो जाएंगे। सबसे पहले नगर पंचायत गंगापुर, उसके बाद रामनगर पालिका और फिर नगर निगम के नतीजे आएंगे। दोपहर डेढ़ से दो बजे तक नगर निगम के महापौर और 89 पार्षद, रामनगर पालिका के अध्यक्ष और 25 सभासद, गंगापुर नगर पंचायत के अध्यक्ष और 10 सदस्यों के परिणाम आ जाएंगे।
जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र और एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने शुक्रवार को पहड़िया मंडी का निरीक्षण किया। यहां पर सुबह से ही साफ सफाई के बाद चूने का छिड़काव किया गया। बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराई गई। पार्किंग के लिए जगह बनाने के साथ-साथ लाउडस्पीकर लगाए गए ताकि परिणाम की जानकारी बाहर तक सुनाई दे। ंचायत एवं निकाय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरआर वर्मा ने बताया कि महापौर के लिए 36 टेबल और पार्षदों के लिए 37 टेबल पर गिनती होगी। रामनगर पालिका अध्यक्ष के लिए 13 और सभासदों के लिए 10 टेबल लगाए गए हैं। वहीं, गंगापुर नगर पंचायत की गिनती राजातालाब तहसील में अध्यक्ष के लिए दो और सदस्यों के लिए दो टेबल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें