फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन प्रमुख पदों पर 11 दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन करने वाले तीन प्रत्याशियों ने शुक्रवार को अपने पर्चे वापस ले लिए। उपाध्यक्ष पद के एक और महामंत्री पद के दो प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री समेत चार प्रमुख तीन पदों पर 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान पर बचे हैं जबकि 13 प्रत्याशी संकाय प्रतिनिधि के पदों पर लड़ रहे हैं। महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री पद पर दो छात्राएं भी मैदान में हैं।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के प्रत्याशियों के नाम वापसी की प्रक्रिया सुबह आठ से दो बजे तक चली। इसमें उपाध्यक्ष पद पर नामांकन करने वाले सतीश कुमार ने अपना पर्चा वापस ले लिया। अब इस पद पर एबीवीवी के दयाशंकर यादव और एनएसयूआई समर्थित सछास के रोशन कुमार के बीच आमने-सामने की टक्कर होगी। वहीं, महामंत्री पद के अरुण सिंह यादव और दुर्गेश यादव ने चुनाव मैदान से किनारा कर लिया। अब इस एनएसयूआई और सछास के संयुक्त प्रत्याशी बिपिन यादव, एबीवीपी की अंकिता सिंह और अनिल यादव मैदान में बचे हैं। उधर, नाम वापसी के बाद चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। सारे प्रत्याशियों ने परिसर के अलावा छात्रावासों और बाहर रह रहे छात्रों के बीच जनसंपर्क तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें