फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली तक उपभोक्ताओं को मिलने लगेगा राहत का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में रियायत की केंद्र सरकार की घोषणा का लाभ दीपावली तक आम उपभोक्ताओं को मिलने लगेगा। खान-पान से लेकर बच्चों के पठन-पाठन की सामग्री पर लगने वाला टैक्स घटा दिया गया है। त्योहारों के सीजन में जीएसटी में छूट से महिलाओं के लिए सजना संवरना सस्ता होने वाला है। यही नहीं, दीपावली पर कपड़ा खरीदने वालों को भी कम भुगतान करना होगा। रोटी, खाखरा, अनब्रांडेड नमकीन और सूखे आम को 12 फीसदी टैक्स स्लैब से निकालकर अब पांच फीसदी टैक्स में रखा गया है।
विज्ञापन

फिलहाल बाजार में जीएसटी लागू होने के बाद निर्मित और पैक्ड सामग्री और वस्तुएं बाजार में उपलब्ध हैं। जैसे ही नई पैकिंग बाजार में आएगी, कारोबार में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। नई दरों से कुटीर उद्योग से जुड़े लोगों को भी फायदा होने की उम्मीद है, क्योंकि उनके द्वारा उत्पादित माल की खपत बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें