फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस्ताद के मकबरा निर्माण में गोलमाल, जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहनाई सम्राट भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के मकबरे के निर्माण में गोलमाल किया गया है। दो साल पहले शुरू हुआ काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। मकबरे की छत टपक रही है। हैंडओवर होने से पहले ही फर्श उखड़ गई। सीढ़ियों के पत्थर टूट गए। सोमवार को उस्ताद की 11वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे जिलाधिकारी ने परिवारीजनों की शिकायत पर मकबरा निर्माण में हुई गड़बड़ी की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर नेताओं, अफसरों के वहां पहुंचने से एक दिन पहले कार्यदायी संस्था के जेई-ठेकेदार ने उखड़ी फर्श की आनन-फानन में मरम्मत कराई लेकिन कई जगह सीमेंट के घोल नहीं पड़ सके। संस्कृति विभाग की देखरेख में उस्ताद के मकबरे का निर्माण कार्यदायी संस्था पैक्सफेड करा रही है। 29 लाख रुपये की लागत से नक्काशीदार पायों, सीढ़ियों और रेलिंग के साथ मकबरे का निर्माण कराया जाना था। कार्यदायी संस्था ने जून में ही काम पूरा कर लेने की संस्कृति विभाग को जानकारी दी थी और मकबरे का हस्तांतरण कराने की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कहा था लेकिन काम अधूरा होने की शिकायत पर तकनीकी विशेषज्ञ से रिपोर्ट मांगी गई थी। उस्ताद के पोते आफाक हैदर ने डीएम को बताया कि बारिश में कब्र पर पानी टपक रहा है। मानक के विपरीत काम होने की वजह से फर्श उखड़ गई है।
भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान के मकबरे के निर्माण में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले की जांच कराई जाएगी।
- योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी
छत पर अभी शहनाई लगनी बाकी है। कुछ और काम बाकी हैं। इस वजह से बारिश में छत से पानी टपक रहा होगा। इस मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रत्नेश वर्मा, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र प्रमुख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें