फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहनाई के जादूगर की याद में आज बरसेंगे फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संगीत के शहर में सोमवार को शहनाई के जादूगर भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां को उनकी 11वीं पुण्यतिथि पर याद किया जाएगा। संगीत प्रेमी हों या साहित्य, कला, राजनीति के पुरोधा, सभी उस्ताद को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के लिए उनके मकबरे पर पहुंचेंगे। उस्ताद के मकबरे पर सभी धर्मों के लोग नमन करेंगे। वहां हनुमान चालीसा का पाठ भी होगा और दुआख्वानी भी।
विज्ञापन

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां शहनाई एकेडमी की ओर से दरगाहे फातमान पर उस्ताद की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। उस्ताद के पुत्र उस्ताद जामिन हुसैन खां ने बताया कि फूलों की चादर मकबरे पर चढ़ाई जाएगी। उस्ताद की मानस पुत्री ठुमरी गायिका पद्मश्री डॉ. सोमा घोष कहती हैं कि उन जैसी सहजता और सुरों की गमक कहीं नहीं मिलती। उनकी स्मृति में शहनाई एकेडमी की स्थापना जल्द होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें