फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बीच बिजली की आवाजाही ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बारिश के बीच शहर के कई इलाकों में बिजली की आवाजाही मंगलवार को लगी रही। जनता दिन भर मानसून में बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए विभाग ने मुकम्मल तैयारी नहीं की। जिसका खामियाजा बारिश के दिनों में आम जनता को उठाना पड़ रहा है। सुबह से शुरू हुई आवाजाही का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

बारिश के दौरान कचहरी, लंका, सिगरा, गोदौलिया, काली महाल, मंडुवाडीह, चेतगंज, चांदपुर, लहरतारा, औरंगाबाद आदि इलाकों में बिजली की आवाजाही लगी रही। दोपहर और रात के समय कई चरणों में कटौती की गई। चेतगंज के बंशी यादव ने कहा कि मार्च के पहले आपूर्ति काफी बेहतर रही। इन दिनों बिजली की आवाजाही अक्सर परेशान करती है। गोदौलिया के राधेश्याम अग्रवाल ने कहा कि कई दिनों तो चौबीस घंटे बिजली अनवरत मिलती है। कई बार दिन भर आवाजाही लगी रहती है। उपकेंद्रों के अनुसार बारिश के दिनों में लोकल फाल्ट बढ़ जाते हैँ। इसके चक्कर में आवाजाही लगी रही। बिजली व्यवस्था के बाबत अधिकारियों ने बताया कि तैयारियां लगातार की जा रही है। कुछ जगहों पर विकास कार्य के चलते शटडाउन लेना पड़ रहा है। इसके चलते थोड़ी बहुत आपूर्ति प्रभावित होती है। बावजूद इसके बेहतर आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें