फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट-खसोट से आवासों का निर्माण लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
दानगंज। चोलापुर ब्लाक प्रमुख ने प्रधानमंत्री आवास योजना में लूट-खसोट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अधिकारियों के नाम पर लाभार्थियों से अवैध वसूली की जा रही है। इसके चलते कई ग्राम पंचायतों में आवासों का निर्माण लटक गया है। उन्होंने ट्वीट कर मामले को सार्वजनिक करते हुए उच्चाधिकारियों से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

चोलापुर ब्लाक प्रमुख सुभाष यादव का आरोप है कि योजना में कमीशनखोरी और गड़बड़ियां पकड़ में आने पर उन्होंने पिछले दिनों मुख्य विकास अधिकारी से इसकी लिखित शिकायत की थी। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई तो उन्होंने ट्विटर के जरिये मामले को सार्वजनिक किया। ब्लॉक प्रमुख का कहना है कि क्षेत्र की 89 ग्राम पंचायतो में 928 लाभार्थियों का चयन कर आवास की प्रथम किस्त के रूप में 40 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। लाभार्थियों के खाते में रुपये भेजे गए हैं, जिनसे ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सेवक वसूली कर रहे हैं। लाभार्थियों से 10 हजार रुपये तक कमीशन लिया गया है। उन्होंने दावा किया इस मामले के उनके पास पूरे साक्ष्य मौजूद हैं। कहा कि वह इस मामले को मुख्यमंत्री तक ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें