फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिक्स देशों के विश्वविद्यालयों से बीएचयू का करार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ब्रिक्स नेटवर्क यूनिवर्सिटीज के साथ बीएचयू के कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने चीन में तीन जुलाई को शिक्षा और शोध क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता किया। इसके तहत ब्रिक्स देशों के विश्वविद्यालयों और बीएचयू के शिक्षकों तथा छात्रों को लाभ मिलेगा। ये शिक्षा और शोध के क्षेत्र में सहयोग ले सकेंगे। चीन यात्रा के दौरान कुलपति ने दो व तीन जुलाई को ब्रिक्स नेटवर्क यूनिवर्सिटीज सम्मेलन में भाग लिया।
विज्ञापन

नाई चाइना यूनिवर्सिटी ऑफ वाटर रिसोर्स एंड पावर की ओर से आयोजित वार्षिक सम्मेलन में कुलपति ने दो जुलाई को भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विशेष व्याख्यान दिया। ब्रिक्स नेटवर्क यूनिवर्सिटीज के चार अन्य सदस्य देशों के मध्य अकादमिक संबंधों को और अधिक मजबूत करने के लिए विशेष कदम उठाने पर जोर दिया। प्रो. त्रिपाठी ने बीएचयू की अकादमिक गतिविधियां साझा की। कहा कि हमने उचित समय पर ब्रिक्स नेटवर्क यूनिवर्सिटीज के सदस्य देशों के अंतर्राष्ट्रीय अकादमिक सहयोग एवं सहमति को और सशक्त बनाने की दिशा में पहल की है। अब ब्रिक्स नेटवर्क यूनिवर्सिटीज के साथ समझौते से सदस्य देशों के शिक्षाविद अपने अनुभवाें को साझा कर उसका व्यवहारिक समाधान प्राप्त करेंगे। इसके अलावा उच्च शैक्षणिक संस्थाओं और सामान्य तौर पर सदस्य देशों के विशेषज्ञता के आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान करेगा। ब्रिक्स नेटवर्क यूनिवर्सिटीज के लिए चिह्नित विषयों में से एक ऊर्जा के लिए बीएचयू तथा आईआईटी मुंबई समन्वयक हैं। इस थीम ऊर्जा के लिए बीएचयू में पाठ्यक्रम तैयार किए गए हैं। यहां ऊर्जा के क्षेत्र में अनेक शोध प्रस्ताव निर्णायक स्थिति में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें