गोपीगंज। नगर में सक्रिय एटीएम ठगों पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। आए दिन ठग किसी न किसी को शिकार बना ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को नगर के बस स्टैंड स्थित एटीएम पर एक युवक ठगों की जालसाजी का शिकार हो गया। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
तेजीपुर गांव निवासी सूरज कुमार बृहस्पतिवार को बस स्टैंड स्थित एटीएम में पैसे निकालने आया था। बताया कि दस हजार रुपये निकाला, तब तक पीछे खड़े युवक ने उसका कोड देख लिया। दूसरी बार वह पैसे निकालने के लिए कार्ड डाला तो पीछे खड़े युवक ने उसे धकेल दिया। एटीएम में अपना कार्ड लगाकर पैसे निकाल लिए। इसके बाद वह फरार हो गया। इसके कुछ देर के बाद युवक के मोबाइल पर 10 हजार रुपये और निकलने का मैसेज आ गया। इससे उसके होश उड़ गए। खोजबीन के बाद जालसाज के न मिलने पर सूरज ने बैंक के शाखा प्रबंधक और थाने में पुलिस को लिखित सूचना देकर कार्रवाई की मांग की।