फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 268 करोड़ से 4 जिलों में बनेंगी 14 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी, चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर में 124.36 किलोमीटर बनेंगी सड़कें
विज्ञापन

चार चंदौली में, तीन गाजीपुर में, पांच जौनपुर में और तीन सड़कें वाराणसी में बनेंगी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। यातायात व्यवस्था और अधिक बेहतर करने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग ने चार जिलों की 15 सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा है। चार जिलों में 268 करोड़ से ये सड़कें बनाई जाएंगी। इन सभी की लंबाई कुल 124.36 किलोमीटर होगी। इसमें सबसे अधिक सड़कें जौनपुर में बनेंगी। जौनपुर में पांच सड़कें, चार सड़कें चंदौली व तीन गाजीपुर और तीन सड़कें वाराणसी में बनाई जाएंगी।
पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता अभिनेश कुमार ने बताया कि सर्वे करने के बाद सभी की डीपीआर तैयार की जा चुकी है। इसमें 13 सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है और दो का प्रस्ताव बाद में भेजा जाएगा। मंडल के चार जिलों में कुल 15 सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


वाराणसी में 82 करोड़ से बनेंगी तीन सड़कें

अजगरा विधानसभा क्षेत्र में छित्तमपुर से रजवारी वाया धरौहरा चैनेज से 10.62 किमी तक 37 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण का काम होगा। पिंडरा विधानसभा में हथिवार से बाबतपुर तक 2.84 किलोमीटर निर्माण 22 करोड़ से होगा। वहीं शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में 23 करोड़ की लागत से 8.50 किमी उमरहां-जाल्हूपुर-पचरांव होते हुए चांदपुर मार्ग तक चौड़ीकरण का काम 8.50 किमी तक होगा।

चंदौली में 59 करोड़ से बनेंगी चार सड़कें
चकिया विधानसभा क्षेत्र में 24 करोड़ की लागत से एसएच-97 के किमी 39 के भमौरा नाका से मुसाखॉड होते हुए शहाबगंज बार्डर तक 12.30 किमी लंबी सड़क बनेगी। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में पड़ाव-साहूपुरी करवत होते हुए मन्नापुर-डहिया-रामनगर लंका मैदान तक 12 करोड़ से 11.50 किमी लंबी सड़क बनेगी। वहीं मुगलसराय क्षेत्र में ही मुगलसराय रेलवे क्रासिंग से पंचवटी रामनगर मार्ग का चौड़ीकरण का काम 7.50 किमी का 14 करोड़ की लागत से होगा। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में नौ करोड़ की लागत से 6.35 किलोमीटर लंबी सड़क कमालपुर एवती बगही महुजी मार्ग बनाया जाएगा।

गाजीपुर में 43 करोड़ से बनेंगी तीन सड़कें
जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में 11 करोड़ से 7.50 किमी लंबी सड़क मटेंहू गाई घरिहां सलामतपुर सिधारघाट तिराहीपुर तक बनेगी। जखनियां विधानसभा क्षेत्र में जखनियां झोटना रायपुर मार्ग के चौड़ीकरण का काम दो करोड़ की लागत से 1.62 किमी तक होगा। इसी तरह जमानियां विधानसभा क्षेत्र में दिलदारनगर भदौरा मार्ग के चौड़ीकरण का काम 18.70 किलोमीटर तक 30 करोड़ की लागत से होगा।
विज्ञापन


84 करोड़ से जौनपुर में बनेंगी पांच सड़कें
बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में तियरा-रतासी सिंगरामऊ मार्ग के चौड़ीकरण का काम 11.40 किलोमीटर तक 18 करोड़ से किया जाएगा। जौनपुर क्षेत्र में जौनपुर मल्हनी से खुटहन मार्ग पर लालदरवाजा जौनपुर चुंगी से लुंबिनी दुद्धी मार्ग का 13 करोड़ की लागत से 4.70 किलोमीटर तक चौड़ीकरण होगा। जौनपुर क्षेत्र में ही जौनपुर मल्हनी खुटहन मार्ग के दहीरपुर से लुंबिनी दुद्धी मार्ग का 11 करोड़ से 3.40 करोड़ से चौड़ीकरण होगा। मड़ियाहू विधानसभा क्षेत्र में संजयनगर रसवदिया परियत झिंगुरिया बरसठी ब्लॉक तक मार्ग के चौड़ीकरण का काम 30 करोड़ से कराया जाएगा। यह चौड़ीकरण 10.35 किलोमीटर तक होगा। यहीं शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में लखनऊ-बलिया स्टेट हाईवे के बड़ौना पानी की टंकी से वाया चिलबिली, गंगौली, सवायन, रूधौली, जमौली होते हुए समोधपुर तक 12 करोड़ की लागत से 7.8 किलोमीटर तक निर्माण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें