फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में ब्लैक फंगस के 14 मरीजों के ऑपरेशन में निकालनी पड़ी आंख

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में ब्लैक फंगस से पीड़ित 101 लोगों में 15 की मौत हो चुकी है। जबकि 86 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक जिन 39 लोगों के ऑपरेशन हुए हैं, उसमें ब्लैक फंगस की वजह से 14 मरीजों की आंख भी पूरी तरह खराब हो गई थी, जिसे ऑपरेशन के बाद निकालनी पड़ी। उक्त जानकारी देते हुए नेत्र रोग विभाग के डॉ.आरपी मौर्या के मुताबिक, इसमें कुछ मरीजों के दायीं आंख तो कुछ के बायीं आंख में फंगस था। अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता, डिप्टी एमएस प्रो. सौरभ सिंह की निगरानी में हुए ऑपरेशन के बाद मरीजों की सेहत में धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। अगर मरीजों की आंख नहीं निकाली जाती तो शायद उन्हें खतरा बढ़ जाता और जान जाने का भी खतरा था।
विज्ञापन

बीएचयू में बुधवार रात से बृहस्पतिवार तक चार नए मामले सामने आए। अब मरीजों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है। अस्पताल में सोमवार से लेकर बुधवार तक तीन दिन में डॉक्टरो ने 27 मरीजों के ऑपरेशन किए हैं, इसके पहले भी 12 ऑपरेशन हो चुके थे।
70 बेड का बना नया वार्ड, अब 150 का हुआ पोस्ट कोविड वार्ड
ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए बेडों की संख्या बढ़ाते हुए पोस्ट कोविड वार्ड के नीचे आयुर्वेद विंग में 70 बेड का नया वार्ड बनाया गया है। एमएस प्रो.केके गुप्ता ने बताया कि अब 150 बेड हो गए हैं। इसके पहले चेस्ट वार्ड और सुश्रुत वार्ड के 40-40 बेड को पोस्ट कोविड वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी नहीं मिला इंजेक्शन
बीएचयू में भर्ती मरीजों के लिए तीन दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने 2000 इंजेक्शन की मांग की थी, लेकिन अब तक इंजेक्शन नहीं मिल पाया है। हालांकि अस्पताल की ओर से विकल्प के रूप में जरूरी टेबलेट दी जा रहीं हैं। लेकिन इंजेक्शन कब आएगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें