फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में चोरों ने दो मकानों को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। सिंहपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने दो मकानों से लाखों रुपये का आभूषण और नगदी चुरा ली। सोमवार की सुबह भुक्तभोगियों की सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना तक ही सीमित रही। घटना को लेकर भुक्तभोगियों के साथ ही ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखा गया। सभी का कहना था कि पुलिस क्षेत्र में गश्त नहीं करती है और इसी वजह से आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

सारनाथ थाना अंतर्गत सिंहपुर गांव निवासी कैलाश नाथ शुक्ला के बड़े पिता जमुना शुक्ला का सोमवार को त्रयोदशाह था। इसे लेकर रविवार की देर रात तक परिवार के लोग तैयारियों में जुटे रहे। भोर के समय घर में घुसे चोर कैलाश के मकान में रखी आलमारी का ताला तोड़कर सात हजार रुपये और पांच लाख रुपये से ज्यादा कीमत के जेवर चुरा ले गए। इसी तरह चोर कैलाश के पड़ोसी रविकांत शुक्ला के मकान में घुसे और 25 हजार रुपये व दर्जनों कीमती साड़ियां चुरा कर ले जा रहे थे तभी उनकी बेटी वंदना की नींद खुल गई। वंदना ने एक चोर को पकड़ा तो सभी उसे धकेल कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें