फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगमपुरा और बरेली एक्सप्रेस के पांच कोच में बढ़ेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बेगमपुरा के तीन और बरेली एक्सप्रेस के दो फर्स्ट एसी कोच को नया रूप दिया जाएगा। इसके लिए काम शुरू हो गया है। डीएमई राजेश कुमार ने बताया कि तीन ट्रेनों के सात फर्स्ट एसी कोच में सुविधाओं के साथ ही इंटीरियर बदले जाने का लक्ष्य रखा गया था। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के दो फर्स्ट एसी कोच में यह काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

कोच के दोबारा लोकार्पण के दौरान मंगलवार को डीआरएम वाराणसी उत्तर रेलवे रवि प्रकाश चतुर्वेदी, स्टेशन निदेशक कैंट रेलवे स्टेशन आनंद मोहन सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि फर्स्ट एसी कोच में वुडेन फ्लोरिंग से लेकर टायलेट एरिया में वाटर प्रूफ, फायर प्रूफ लेमिनेशन किया गया है। इसके अलावा कॉरिडोर को भी नया रूप दिया गया है। सीट कवर, पर्दे के साथ ही पेंटिंग आदि का इस्तेमाल किया गया है। इसे वाराणसी के कोच एंड वैगन कर्मियों ने विकसित किया है। इस पर दो लाख 20 हजार रुपये खर्च आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें