बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार दोपहर इंडिगो एयरलाइंस के विमान से अपने माता पिता के साथ एयरपोर्ट पहुंचा एक बच्चा उस समय कौतूहल का विषय बन गया जब वह मुख्यमंत्री को देखकर ‘हर-हर मोदी, हर-हर योगी’ का नारा लगाने लगा। उस समय मुख्यमंत्री उस समय वीआईपी लाउंज में जा रहे थे। मुख्यमंत्री ने बच्चे को गोद में उठाया और दुलारते हुए आशीर्वाद दिया। वहीं एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे, विधायक सुशील सिंह, अपराजिता सोनकर और सोमनाथ विश्वकर्मा ने किया।
स्मृति ने एयरपोर्ट गेट के बाहर पी चाय
बाबतपुर। सीएम के एयरपोर्ट से अहमदाबाद रवाना होने से पहले एयरपोर्ट गेट के बाहर मिश्रा टावर में एक चाय पकौड़े की दुकान में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची और चाय के साथ ब्रेड पकौड़े का स्वाद लिया। वे लगभग आठ से 10 मिनट तक वहां रहीं, इसके बाद एयरपोर्ट चली गईं। एयर इंडिया के विमान 405 से वह 4:40 बजे दिल्ली रवाना हो गईं। इस दौरान कई लोगों ने उनकी तस्वीरें लीं।