फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को मतदान स्थल तक पहुंचाना होगा चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रशासन के सामने मतदान स्थलों तक मतदाताओं को पहुंचाने की चुनौती होगी। हालांकि लोकसभा चुनाव 2014 के बाद हुए 2017 के विधानसभा चुनाव के मतदान में वाराणसी में साढ़े तीन फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई थी, मगर अन्य जिलों की अपेक्षा वाराणसी पीछे रहा। ऐसे में प्रशासन जागरूकता अभियान भी चलाएगा। इसके लिए वीडियो वैन की शुरुआत की गई है। मॉक वोटिंग के लिए 10 मोबाइल वैन अलग अलग विधानसभाओं में सक्रिय हैं। मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रशासन का दावा है कि मतदान केंद्रों पर माइक्रो प्लानिंग के तहत मतदान केंद्रों पर रैंप, बिजली, पानी सहित सभी सुविधाओं के साथ पोलिंग पार्टियों को भी अधिकतम सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

28352 युवा करेंगे पहली बार मतदान
28352 युवा मतदाता भी पहली बार मतदान करेंगे। मतदाता पहचान पत्र का वितरण 100 फीसदी करा दिया गया है। आचार संहिता के अनुपालन की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी शहर को दी गई है।

पिछले चुनावों का मतदान फीसदी
वर्ष 2017 के विधानसभा में 62.03
वर्ष 2014 के लोकसभा में 58.49

वाराणसी लोकसभा में विधानसभा वार मतदाता
विधानसभा महिला पुरुष कुल
रोहनिया 169156 213892 383067
शहर उत्तरी 174821 215390 390243
शहर दक्षिणी 125587 158805 284408
कैंट 182816 228730 411569
सेवापुरी 149183 178446 327643
कुल 801543 995263 1796930

चंदौली लोकसभा में विधानसभा वार मतदाता
अजगरा 158773 185695 344480
शिवपुर 157133 193108 350243
कुल 315906 378803 694723
मछली शहर लोकसभा में विधानसभा के मतदाता
पिंडरा 158235 189297 347550

पिंडरा विधानसभा के मतदाता 12 मई को करेंगे मतदान
वाराणसी जिले की पिंडरा विधानसभा के मतदाता 12 मई को मतदान करेंगे। वाराणसी और चंदौली लोकसभा चुनाव सातवें चरण में होगा और 19 मई को यहां मतदान होगा। मछली शहर लोकसभा चुनाव छठें चरण में होगा और 12 मई को यहां मतदान होगा। मछली शहर लोकसभा की पिंडरा विधानसभा में 12 मई को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें