फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री आश्रय स्थल के समीप ऑटो में बैठे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन स्थित यात्री आश्रय स्थल के समीप मंगलवार को एक ऑटो में बैठे युवक की अचानक मौत हो गई। सूचना पाकर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। जीआरपी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जीआरपी थाने पर पहुंचे एक युवक ने खुद को जम्मू-कश्मीर में एटीएस का अफसर बताते हुए सामान खोने की तहरीर दी। साथ ही मदद मांगी तो उसे 3000 रुपये दिए गए। इसके बाद वह सर्कुलेटिंग एरिया से दीनदयाल अस्पताल जाने के लिए ऑटो में बैठा और यात्री आश्रय स्थल के समीप उसकी मौत हो गई। ऑटो चालक की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर आई। तफ्तीश में पता लगा कि इसी तरह से युवक ने पटना में भी झूठ बोल कर रुपया लिया था। वहीं, युवक द्वारा जीआरपी को दी गई तहरीर में रविकांत निवासी तमिलनाडु लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें