फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कापियों का मूल्यांकन नहीं करेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से ऐलान किया गया कि यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन माध्यमिक शिक्षक नहीं करेंगे। पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगति और तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण आदि मांगों पर कार्रवाई न होने के बाद ये निर्णय लिया गया है। रविवार को हुई बैठक में सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में नोटिस देने के साथ ही सात मार्च तक अलग-अलग कार्यक्रमों की तिथि भी घोषित की गई।
विज्ञापन

जेपी मेहता इंटर कॉलेज में संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघर्ष समिति का गठन किया गया। साथ ही मूल्यांकन बहिष्कार को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने अधिक से अधिक शिक्षकों को जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में 25 फरवरी को जिला विद्यालय निरीक्षक को मूल्यांकन बहिष्कार के बारे में नोटिस देने, 26 से 28 फरवरी के बीच कॉलेजों के शाखा अध्यक्ष व मंत्री की ओर से प्रबंधक और प्रधानाचार्य को मूल्यांकन बंद करने की सूचना दी जाएगी। दो मार्च को शिक्षकों से जनसंपर्क, तीन और छह मार्च को बैठक और सात मार्च को मशाल जुलूस निकालकर मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। बैठक में दिनेश कुमार सिंह, जेपी राय, विवेक सिंह, डॉ. रघुवंश राय, राजीव कुमार सिंह, अनिल मौर्य, शंभू नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें