फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र पंचायत का विरोध, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हरिश्चंद्र महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्र पंचायत के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सपा समर्थित छात्रों के गुट ने इसका विरोध करते हुए महाविद्यालय को बंद करा दिया। इसके बाद महाविद्यालय का गेट बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देखकर महाविद्यालय प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ समेत तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

हरिश्चंद्र महाविद्यालय में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर की ओर से छात्र पंचायत आयोजित की गई। इसकी सूचना मिलते ही समाजवादी छात्र सभा (सछास) से जुड़े छात्रनेता कॉलेज पहुंचे और गेट बंद करके धरना देने लगे। उनका कहना था कि महाविद्यालय में बाहरी छात्रों का प्रवेश नहीं होना चाहिए। हंगामे की सूचना पर सीओ कोतवाली बृजनंदन राय, कोतवाली, चेतगंज और आदमपुर थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छात्रों ने एक घंटे तक हंगामा किया। छात्रों ने प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपकर बाहरी छात्रों के परिसर में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की। प्राचार्य सोहन लाल यादव ने छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया। धरना प्रदर्शन करने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक यादव, कमाली, युवराज, कलीम, अरूण कृष्णा यादव इलू, रोहित यादव, पवन और राहुल यादव शामिल रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी महानगर के मंत्री शिव शाह का कहना है कि हमारी तरफ से परिसर छात्र पंचायत का आयोजन किया गया था जिसका विरोध समाजवादी छात्र सभा के नेताओं ने किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय में तोड़फोड़ के बाद कक्षाओं को ठप करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें