फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी जिलों में बनेंगे कॉमन फैसिलिटी सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रदेश के सभी जिलों में कॉमन फैसिलिटी सेंटर तैयार किए जाएंगे। 15 करोड़ की लागत वाले इस सेंटर को प्रदेश सरकार 12 करोड़ 75 लाख रुपये का अनुदान देगी। यह बात प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सत्यदेव पचौरी ने अमर उजाला से अनौपचारिक बातचीत में कही। उन्होंने कहा- भदोही के कालीन मार्ट में कालीन एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के साथ बॉयर सेलर मीट और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

हस्तकला संकुल में कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने बताया कि परंपरागत उद्योगों को पहचान देने के लिए एक जिला एक उत्पाद की शुरुआत की गई है। प्रदेश में आयोजित होने वाले इन समारोह के जरिए पांच हजार 335 करोड़ का ऋण वितरित किया जा रहा है। इससे पांच लाख 70 हजार लोगों को रोजगार से जोड़ा गया है। बैंकों की ओर से 41 हजार करोड़ रुपये के बजाय अब 75 हजार करोड़ रुपये ऋण वितरित किया जाएगा। साथ ही बांबे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज से भी लघु व मध्यम उद्यमी पैसा ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के जरिये 75 जिलों के विकास की असमानता को समाप्त किया जा रहा है। पिछड़े जिलों के उत्पादों के लिए निर्यात के अवसर तलाश कर उनके विकास को गति दी जा रही है। गांवाें से शहरों की तरफ होने वाले पलायन को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा- ओडीओपी प्रदर्शनी प्रदेश भर में आयोजित होती रहेगी।
पचौरी ने कहा कि केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर का ख्याल रखती है। इस सरकार में जनता सर्वोपरि है। उद्योगों को बेहतर करने के लिए प्रदेश की आधारभूत संरचनाओं में काफी वृद्धि हुई है। बिजली व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। यही नहीं सड़क, फ्लाईओवर के साथ, जल, थल और नभ से कनेक्टिविटी अच्छी हुई है। भाजपा ने जो कहा है, उसे पूरा करके दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें