वाराणसी। देश दुनिया में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना हिंदुत्व के प्रति बढ़ते खतरों से लोगों को सावधान करना और अपनी संस्कृति से भटके लोगों को सही मार्ग पर लाना विश्व हिंदू महासंघ का एकमात्र उद्देश्य है।
यह बातें विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने सरदार पटेल धर्मशाला तेलियाबाग में महासंघ के प्रांतीय सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर कही। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष महंत मुकेश नाथ ने ध्वजारोहण व दीप प्रज्वलन करके किया। उन्होंने कहा कि हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरक्ष पीठाधीश्वर मुख्यमंत्री सरकार योगी आदित्यनाथ के हिंदुत्व व विकास के मिशन पर कार्य करते हैं । समापन सत्र के मुख्य अतिथि गो सेवक गिरीश भाई जैन शाह मुंबई ने गौ सेवा पर कहा कि भारत ऋषि व कृषि का देश है । मध्य प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष नीलम मिश्र ने कहा कि सामाजिक समरसता हिंदुत्व का प्राण है । जर्नलिस्ट डॉ. आर बी चौधरी ने कहा कि गोमाता राष्ट्रमाता के नारे को समझना होगा। प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ को हमें हर स्तर पर मजबूत बनाना होगा । इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार निगम, जयशंकर केशरी, रविशंकर अगरिया, अरुणसिंह साधु आदि लोग उपसिथत रहे।