फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से घाट तक गूंजे छठी मइया के गीत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। छठ को लेकर माहौल भक्तिमय हो चुका है। बाजार, घरों व चौक-चौराहे के अलावा नदी घाटों पर छठी मइया की महिमा के गीत गूंजने लगे हैं। पहिले पहिल छठी मइया..., केलवा के पात पे उगेलन सुरुजमल...., हो दीनानाथ...., नरियरवा जे फरेला घवद से..., ओह पर सुग्गा मंडराय..., तोके मरबो रे सुगवा धनुख से...आदि गीतों से घरों व मोहल्ले में अलौकिकता का एहसास हो रहा है।
विज्ञापन

घरों में मिट्टी के चूल्हे पर पूड़ी-बखीर बनाते समय महिलाएं छठी मइया के गीत तो गा ही रही हैं, अर्घ्य देने के लिए घाटों पर जाते समय भी गीत गा रही हैं। देवरु के कपार पर उठाइब दौउरा, सखी जाये द न धोवे के बा मोर घरवा, माई डोली चलेली सेवक के घरवा, छठी मइया के करके त्योहार आज पूजा छठ आइल बा आदि गीत घरों से लेकर घाटों तक गूंज रहे हैं। पूजा के मद्देनजर घर से दूर रहने वाले सदस्यों के आने का भी सिलसिला शुरू हो गया है।
- सोशल मीडिया पर छाया छठ पर्व-
नहाए-खाए के साथ छठ की शुरूआत हो चुकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर छठ के गीत काफी चर्चित हो रहे है। वहीं छठ को और भी खास बनाने के लिए लोगों के बीच कई तरह के मैसेज चल रहे हैं, जो लोग अपने भाई-बंधुओं को भेज रहे हैं। घर बैठे अगर छठ और घाट की लाइव वीडियो और फोटो चाहिए तो छठ महापर्व के लिंक को देख सक ते हैं, जिसमें लोक अस्था के पर्व के बारे में विस्तार से पूरी जानकारी उपलब्ध है।
विज्ञापन

- सूप में सजेगा फल, फूल और पकवान-
खरना के भोग के बाद छठ व्रती महिलाएं बांस के अलावा धातु से बने सूप में फल, फूल और पकवान आदि भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए सजाना शुरू कर देंगे। सूप में नारियल, लौकी, कद्दू, नाशपाती, अनार, पपीता, चकोतरा, अमरख, सेव, संतरा, आंवला, अमरूद, शकरकंद, केला, खीरा, नींबू, अदरक, हल्दी, मूली, सिंघाड़ा, सिताफल, शरीफा, अनानास, केला, कच्ची हल्दी, पंचमेवा, ठेकुआ, चावल का लड्डू चढ़ाऐंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें