कछवारोड। स्थानीय बाजार स्थित अंडरपास निर्माण कार्य के दौरान शनिवार को बीम को चढ़ाने के दौरान इलाहाबाद एवं वाराणसी की ओर से आने वाले वाहनों को रोक दिया गया। इस दौरान लगभग पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा और स्कूली बसें और एंबुलेंस भी फंसीं रहीं।
इस समय वाराणसी-इलाहाबाद का चौड़ीकरण हो रहा है। यहीं पर लोगों को सहूलियत के लिए अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। शनिवार को दस बजे से लेकर तीन बजे तक वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। इससे गुड़िया बॉर्डर से लेकर रूपापुर तक हाइवे पर जाम लग गया। ट्रक एवं अन्य वाहनों के साथ एंबुलेंस भी फंसे रहे। जाम ऐसा था कि बाइक और पैदल भी नहीं निकल पा रही थी। इसी तरह बीम चढ़ाने के बाद तीन बजे जाम छूटने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया। व्यापारियों का कहना था कि ट्रैफिक की मुकम्मल व्यवस्था न होने से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ती है। बिना सूचना के आवागमन रोकने से ज्यादा दिक्कत हुई।