वाराणसी। पौराणिक धनेसरा कुंड की गंदगी को लेकर लाटभैरव रामलीला समिति नगर निगम के अफसरों पर मुकदमा दर्ज कराएगी। लाटभैरव रामलीला समिति के कार्यसमिति सदस्य विकास यादव ने बताया कि नगर निगम के अफसरों के गैरजिम्मेदाराना रवैये से क्षुब्ध रामलीला समिति कानूनी परामर्श लेकर नगर निगम के अफसरों पर मुकदमा दर्ज करवाएगी, ताकि इस तरह का कार्य किया जा सके।
उन्होंने बताया कि जहां से सफाई की शुरूआत हुई वहीं ये हाल है। ऐसे में यहां सफाई कैसे कराया जाए। उन्होंने कहा कि लीला नेमियों ने नगर निगम के गैरजिम्मेदार अफसरों के साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी कोसते नजर आए। उनका कहना था इतनी बड़ी घटना हो जाने के बावजूद भी शहर का कोई भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व नगर निगम के आला अधिकारी पौराणिक कुंड का निरीक्षण तक करने तक नहीं पहुंचा।