फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में जनसहभागिता के लिए 100 दिन का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में जनसहभागिता के लिए 13 अक्तूबर से 100 दिन का अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें प्रत्येक दिन शहर में धार्मिक, सांस्कृतिक सहित अन्य आयोजन किए जाएंगे। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के कार्यक्रमोें का शुभारंभ 10 अक्तूबर से किया जाना था। मगर, 100 दिन के अभियान के चलते अब इसकी शुरुआत 13 अक्टूबर से की जाएगी।
विज्ञापन

अस्सी घाट पर 13 अक्तूबर को प्रशासन शहर के विभिन्न संगठनों के साथ इसकी शुरुआत करेगी। इस कार्यक्रम को शंखनाद का नाम दिया गया है। इसके बाद शहर के स्कूलों, चौराहों, घाटों सहित अन्य सार्वजनिक जगहों पर प्रत्येक दिन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें पदयात्रा से लेकर नाव रैली की भी योजना बनाई गई है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि 10 अक्तूबर की बजाय अब 13 अक्तूबर से कार्यक्रमों की शृंखला शुरू होगी।
------------------------
मेहमानवाजी के लिए चलाया जाएगा अभियान
काशी आतिथ्य के तहत प्रवासियों को घरों में ठहराने की योजना के तहत प्रशासन अब विभिन्न संगठनों के साथ अभियान चलाएगा। इसमें संगठनों को पीबीडी एप पर पंजीकरण का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसमें प्ले स्टोर पर पीबीडी वाराणसी टाइप करने पर ऐप आएगा। उसे डाउनलोड करने के बाद उसमें डिटेल भरनी है और घर का फोटो अपलोड किया जाना है। इसके बाद एक वन टाइम पासवर्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। इससे पंजीकरण कराया जा सकता है। पंजीकरण कराने वाले परिवारों का सत्यापन प्रशासन की ओर से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें