फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से बालक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज/मोढ़। पिछले 24 घंटे के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर सर्प दंश की दो घटनाओं में एक बालक और एक युवती की मौत हो गई। जंगीगंज क्षेत्र के बैरीबीसा गांव में रविवार को सर्प ने एक बालक और मोढ़ क्षेत्र के भानूपुर गांव में एक युवती को डस लिया। इससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

बैरीबिसा गांव निवासी संत लाल का पुत्र चंदन (9) रविवार को घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान झाड़ी में सर्प ने अचानक काट लिया। इससे थोड़ी ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। वह अचेत होने लगा। यह देखकर सहमे परिजन ने उसे उपचार के लिए लेकर भागने लगे। घर वालों के मुताबिक उसे उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसी तरह मोढ़ चौकी क्षेत्र के भानूपुर गांव निवासी आंचल दूबे (17) पुत्री केशवनाथ दूबे घर के पास कोई काम कर रही थी। इसी बीच सांप ने उसे डस लिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि बारिश के मौसम में जिले में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गईं हैं। आते-जाते गांवों की झाड़ियों और पगडंडियों पर लोगों की मुलाकात विषैले जंतुओं से हो जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अस्पतालों में एंटी वेनम की कोई कमी नहीं है, लेकिन कई लोग अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें