फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल प्रयोग कर खाली कराए गए सात सरकारी आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम इस समय अतिक्रमण और अपने जमीनों पर से कब्जा हटाने को लेकर अभियान चला रहा है। शनिवार को भी शहर के कई इलाकों में अभियान चलाया गया, इसमें जहां सरकारी आवासों पर कब्जा हटाया गया, वहीं लहुराबीर से मैदागिन तक पूरा अतिक्रमण हटा दिया गया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त के आदेश पर यह अभियान नगर के नदेसर और मैदागिन में चलाया गया। इसमें नगर निगम के आवासों पर उनके कर्मचारियों के परिवार रह रहे थे। इसको लेकर शिकायतें हुई थी। इसको देखते हुए तहसीलदार विनय कुमार और बड़ी संख्या में पुलिस बल ने मिलकर सभी आवासों को खाली करा दिया। काफी मशक्कत के बाद आवास खाली कराए गए। तहसीलदार ने बताया कि इस अभियान में कुल सात आवासों को बल पूर्वक खाली कराया गया है। बताया कि इसके लिए कई बार नोटिस जारी हुआ, लेकिन किसी ने अपना मकान खाली नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें