फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दलित विरोधी नहीं हैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष’

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय का बचाव करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दलित विरोधी नहीं हैं। प्रदेश अध्यक्ष यदि दलित विरोधी होते तो फिर मुझे भाजपा की सदस्यता ग्रहण नहीं कराते, क्योंकि मैं भी दलित सोनकर हूं। शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि क्रास वोटिंग के चलते अजगरा विधायक व मामा कैलाश सोनकर के प्रति उन्होंने कष्टप्रद परिस्थितियों में टिप्पणी की थी। प्रदेश अध्यक्ष ने हमेशा से दलितों की सेवा और सम्मान किया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काम करती है। यहां सभी जातियों के लोगों को बराबर सम्मान दिया जाता है। दलितों को हमेशा साथ लेकर आगे बढ़ने वाली पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर इस प्रकार का लांछन लगाना उचित नहीं है, जिन्होंने दलितों को हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया है। गठबंधन के साथी होने के नाते अजगरा विधानसभा का विधायक बनाने में प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
दरअसल पलहीपट्टी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अजगरा विधायक पर टिप्पणी की थी। इसकी जानकारी के बाद अजगरा विधायक ने कहा था कि वे दलित विधायक हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दलित विरोधी हैं। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का बचाव करते हुए भांजी व जिला पंचायत अध्यक्ष ने मामा के खिलाफ मोर्चा खोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें