फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबतपुर फ्लाईओवर मामले की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बाबतपुर फोरलेन फ्लाईओवर की नट मुड़ने से शटरिंग समेत कंक्रीट नीचे गिरने के मामले की जांच प्रशासन ने शुरू कर दी है। मामले में प्रशासन सेतु निगम के इंजीनियरों की भी मदद लेगा। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने निर्माण स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के साथ ही निर्माण कार्य फिर शुरू करा दिया है। निर्माण में जुटे मजदूरों को भी सुरक्षा उपकरण दिए गए हैं। बैरिकेडिंग के जरिए निर्माण क्षेत्र को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को निर्माणाधीन फ्लाईओवर की शटरिंग गिर गई थी। घटना के दूसरे दिन शनिवार को भी आसपास के लोग टूटी शटरिंग देखने मौके पर पहुंचते रहे। हालांकि बैरिकेडिंग करा दिए जाने के साथ ही लोगों को निर्माण क्षेत्र से पहले ही रोक दिया जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक पंकज सिंह ने बताया कि निर्माण एरिया में इस प्रकार की घटनाएं होती रहती हैं। इस बारे में कंसल्टेंट से एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगी गई है। घटना के बाद काम शुरू करा दिया गया है। जून तक काम पूरा करा लिया जाएगा। मौजूदा समय 87 प्रतिशत काम कराया जा चुका है। 468 करोड़ की इस फोरलेन योजना के मूर्तरूप लेने के बाद बाबतपुर से शहर की आवाजाही आसान हो जाएगी। समय और्र इंधन दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें