फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर शुक्रवार बच्चों को पढ़ाएंगे कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जुलाई से सत्र शुरू होने पर बेसिक स्कूलों में कमिश्नर की भी क्लास चलेगी। वे हर शुक्रवार अलग-अलग स्कूलों में जाकर बच्चों विज्ञान पढ़ाएंगे। इसकी घोषणा कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने शनिवार को वाराणसी पब्लिक स्कूल में आयोजित मिशन शिक्षण संवाद के दौरान की। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि शिक्षक का कार्य सबसे दुरूह, सम्मान और जिम्मेदारी वाला कार्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिशन शिक्षण संवाद द्वारा सरकारी स्कूलों की शिक्षा सुधार के लिए की गई सकारात्मक पहल तारीफ के काबिल है। बेसिक स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता के लिए पढ़ाई का तरीका बदलने की जरूरत है। पढ़ाई में नवाचार को शामिल किया जाए। शनिवार को दो दिवसीय ‘मिशन शिक्षण संवाद : काशी शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला’ में प्रदेश भर से आए नवाचारी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने अपना-अपना प्रेजेंटेशन दिया। प्रभारी बीएसए राम टहल ने शिक्षकों के प्रयास की सराहना की। संयोजक विमल कुमार ने मिशन शिक्षण संवाद के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के जरिये प्रदेश भर के बेहतरीन स्कूलों में होने वाले कार्यों के बारे में बताया गया। संयोजक सरिता राय, रविंद्र कुमार सिंह व मनोज सिंह ने स्वागत किया। कार्यक्रम में बृजेश राय, जेपी सिंह, जेपी गुप्ता, विद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार पांडेय, लखन लाल, शिवम सिंह, विनोद कुमार, ज्योति कुमारी, खुर्शीद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें