फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की टूटी सड़कों बरसात से पहले दुरुस्त करने का आदेश0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मंडलायुक्त सभागार में समीक्षा बैठक शहर की टूटी और जर्जर सड़कों पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि बरसात से पहले शहर की सड़कें नवनिर्मित होती दिखनी चाहिए। लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, जिला पंचायत एवं मंडी परिषद को यद्धस्तर पर अभियान चलाकर दुरुस्त कराए जाने का निर्देश दिया। सड़कों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मंडलायुक्त सभागार में वाराणसी के विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पेयजल परियोजनाओं की धीमी प्रगति और बार-बार निर्देश के बावजूद संतोषजनक सुधार नहीं होने पर विभागीय कार्य क्षमता पर संदेह जताया। उन्होंने अधिकारियों को कार्य संस्कृति बदलने की नसीहत और समयसीमा में मानकों के अनुरूप काम पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने थाना स्तर के पुलिसकर्मियों और राजस्व विभाग के लेखपालों के अवैध वसूली की शिकायत का जिक्र किया और कहा ऐसे कर्मचारियों को चिह्नित कर बर्खास्त किया जाए। गेहूं क्रय केन्द्रों पर अवैध वसूली की शिकायतें हैं। जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि क्रय केन्द्रों पर सक्रिय बिचौलियों पर कार्रवाई की जाए। जिससे किसानों को उनके गेहूं का निर्धारित सरकारी समर्थन मूल्य 1745 प्रति क्विंटल मिल सके। मुख्यमंत्री ने खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की दो माह से मिल रही शिकायत का जिक्र किया और कहा कि खाद्यान्न प्राप्त करने में पात्र लोगों को किसी भी स्तर पर परेशानी का सामना न करना पड़े। परियोजनाओं की जानकारी दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कागजी आंकड़े नहीं जमीन पर काम दिखना चाहिए। आंकड़ों से लक्ष्य नहीं मिलता। बैठक में सेतु निगम से संबंधित हादसे का जिक्र किए बिना मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य की समयबद्धता और सुरक्षा मानकों को लेकर जमकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें