फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा मिल आरओबी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। ‘जिला तरक्की कर रहा है’। बाहरी लोग जब भदोही शहर के इंदिरा मिल रेलवे ओवरब्रिज से गुजरते हैं तो उनके मुख से ये शब्द बरबस ही निकल पड़ते हैं। जनपद बनने के बाद एक दशक तक उपेक्षित रहा भदोही अब विकास की राह पर दौड़ रहा है। गत वर्ष बन कर तैयार हुए इस आरओबी पर चलना शहरवासियों के लिए सपना सच होने जैसा है। इसकी वजह से जाम से निजात मिलने से शहर के लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

मिर्जापुर-जौनपुर हाईवे पर स्थित इंदिरा मिल रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता था। क्रॉसिंग का गेट बंद होने पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग जाती थीं। एक ट्रेन के गुजरने में करीब आधे घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ता था। सपा सरकार में इंदिरा मिल और अहमदगंज में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण योजना को मंजूरी मिली थी। 2016 के अंत तक आरओबी का काम पूरा कराने का प्रस्ताव था लेकिन बीच-बीच में बाधाएं आने से निर्माण कार्य में देरी होती चली गई। अंतत: 22 दिसंबर 2017 को इंदिरा मिल आरओबी बनकर तैयार होने पर विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने इसे जनता को समर्पित कर दिया।
कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के प्रशासनिक समिति के सदस्य उमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि बीते एक वर्ष में जनपद में कई बड़े कार्य हुए हैं। कहा कि व्यापार जगत की सोच है कि विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहे। भदोही शहर के मध्य अहमदगंज क्रासिंग पर आरओबी पर काम तो शुरू हो चुका है, लेकिन बाधाओं के चलते निर्माण में देरी हो रही है। शहरवासी निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद लगाए हुए हैं। अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) के कोषाध्यक्ष अशफाक अंसारी कहते हैं कि शहर के विकास में मीडिया का सराहनीय योगदान रहा है। इसमें अमर उजाला ने प्रमुख भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें